
अस्पताल जाते समय आपने जरूर नोटिस किया होगा कि जहां मरीज का ऑपरेशन किया जाता है, उसे ऑपरेशन थियेटर कहा जाता है. फिल्मों का थियेटर तो समझ आता है, लेकिन ऑपरेशन वाला थियेटर क्यों? यह नाम सुनकर कई लोग हैरान रह जाते हैं. दरअसल, इसके पीछे एक दिलचस्प और सालों पुराना इतिहास छिपा है. शब्द ‘थियेटर’ ग्रीक भाषा के ‘theatron’ से आया है, जिसका मतलब है ‘देखने की जगह’. पुराने जमाने में सर्जरी कोई प्राइवेट प्रक्रिया नहीं थी.
यह एक तरह का पब्लिक स्पेक्टेकल या शैक्षणिक प्रदर्शन हुआ करता था. 16वीं से 19वीं सदी तक ऑपरेशन थियेटर असल में amphitheater जैसा बना होता था. बीच में ऊंचा ऑपरेशन टेबल होता और चारों तरफ सीढ़ीदार गैलरी होती थी, जहां मेडिकल स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स और कभी-कभी आम दर्शक भी बैठकर पूरा ऑपरेशन देखते थे. यही वजह है कि इसका नाम ऑपरेशन थियेटर पड़ा.

पुराना ऑपरेशन थियेटर कैसा होता था?
उस समय anesthesia, sterilization और antiseptic तकनीकें विकसित नहीं हुई थी. सर्जन स्ट्रीट क्लोथ्स पहनकर, सिर्फ एक एप्रोन लगाकर और बिना दस्ताने के ऑपरेशन करते थे. ऑपरेशन तेजी से किए जाते थे क्योंकि मरीज दर्द से चीखता-चिल्लाता था. कई बार ऑपरेशन को अखबारों में एडवर्टाइज भी किया जाता था. पब्लिक टिकट लेकर आती और ऑपरेशन खत्म होने पर तालियां बजाती थी.


यह सचमुच एक थियेट्रिकल परफॉर्मेंस जैसा लगता था. यूरोप में सबसे पुराना स्थायी anatomical theatre इटली के University of Padua में 1595 का है. वहां मृत शरीर की डिसेक्शन पब्लिक रूप से दिखाई जाती थी ताकि स्टूडेंट्स एनाटॉमी सीख सके. बाद में लाइव सर्जरी भी इसी स्टाइल में होने लगी. ब्रिटेन के St Thomas’s Hospital जैसे जगहों पर भी ऐसे थियेटर बने थे.
क्यों बदला मॉडर्न ऑपरेशन रूम?
20वीं सदी में Joseph Lister ने antiseptic सर्जरी का आविष्कार किया. Anesthesia का इस्तेमाल बढ़ा, जिससे मरीज बिना दर्द के सो जाता था. Germ theory और sterilization के बाद संक्रमण का खतरा कम हुआ. अब ऑपरेशन प्राइवेट और स्टेराइल रूम में होने लगे. दर्शकों को अंदर आने की इजाजत नहीं रही. सिर्फ जरूरी मेडिकल स्टाफ रहता है.
फिर भी नाम ‘ऑपरेशन थियेटर’ या ‘OT’ आज भी इस्तेमाल होता है, खासकर भारत और ब्रिटेन जैसे देशों में. अमेरिका में ज्यादातर ‘Operating Room’ कहते हैं. आज का ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह अलग है. लेकिन पुराना नाम याद दिलाता है कि मेडिसिन कैसे विकसित हुई.
