रायगढ़। जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। दोनों स्थानों से कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व फड़ से 9,00,500 नगद जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ संचालित “ऑपरेशन अंकुश” की जिम्मेदारी सीएसपी रायगढ़ राहुल उइके को सौंपी गई है। इसी क्रम में पुलिस को थाना खरसिया के रानीसागर व थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर दोनों स्थानों पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई की गई।


रानीसागर में जुआ फड़ पर 19 जुआरी गिरफ्तार

थाना खरसिया क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे खरसिया एवं घरघोड़ा क्षेत्र के जुआरियों द्वारा दो पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 19 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 6,07,400 नगद, दो गड्डी ताश तथा एक प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जब्त की। इस मामले में थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. कैलाश अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।

2. राधेन्द्र गुप्ता, उम्र 44 वर्ष निवासी, घरघोड़ा।

3. विकास अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष निवासी खरसिया।

4. राजकमल अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

5. अभिषेक अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।

6. विनय अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।

7. अमोल अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी खरसिया।

8. संदीप अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी खरसिया।

9. आलोक अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी खरसिया।

10. संजय कुमार, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

11. पारस उर्फ पिन्टु, उम्र 36 वर्ष, निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।

12. अंकित कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी खरसिया।

13. मुरली अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

14. हासित गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी टेन्डा नावापारा।

15. प्रतीक अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी खरसिया।

16. अमन कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी खरसिया।

17. दिनेश अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी खरसिया।

18. शिवम अग्रवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खरसिया।

19. नरेश कुमार, उम्र 58 वर्ष, निवासी रायगढ़।

ग्राम तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुआ

इसी क्रम में थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताशपत्ती से जुआ खेले जाने की सूचना पर सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 जुआरियों को रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल 2,93,100 नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी गवाहों के समक्ष जब्त की। इस मामले में भी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

तारापुर जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी

1. दिनेश यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।

2. चमनदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।

3. रौनक अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी, रायगढ़।

4. राजीव लोचन बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।

5. आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।

6. विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।

7. प्रिंस सलूजा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने रायगढ़।

8. पंकज कुमार महथा, उम्र 41 वर्ष, निवासी जगतपुर, रायगढ़।

9. रजत गोयल, उम्र 31 वर्ष, निवासी कबीर चौक, रायगढ़।

10. यश अग्रवाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *