UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती केंद्र सरकार के कई विभागों में तकनीकी, वैज्ञानिक और मेडिकल क्षेत्र के पदों को भरने के लिए की जा रही है. इच्छुक और एलिजिबल अभ्यर्थी UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम समय के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट, प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर, एंटोमोलॉजिस्ट, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी) सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.


इसके अलावा क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विषयों में स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भी शामिल हैं.

आवेदन के लिए क्या है एलिजिबिलिटी?

UPSC ने बताया है कि प्रत्येक पद के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, अनुभव, एज लिमिट और आरक्षण संबंधी नियम अलग-अलग हैं. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़नी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वो संबंधित पद की सभी एलिजिबिलिटी शर्तें पूरी करते हैं.

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले ORA पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. अगर किसी पद के लिए आवेदन फीस निर्धारित है तो उसका ऑनलाइन भुगतान करना होगा. सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

हेल्पलाइन से कर सकते हैं संपर्क

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वो अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत आ सकती है. आवेदन, डॉक्यूमेंट अपलोड या फीस भुगतान से जुड़ी किसी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी कार्य दिवसों में UPSC हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत भेज सकते हैं. साथ ही भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन और ORA पोर्टल से ही प्राप्त करें.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *