भानुप्रतापपुर। सोशल मीडिया पर शुरू हुई जान-पहचान के बाद नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे पुलिस चौकी का है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग युवती को कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा से बरामद किया है।

वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी धनेश्वर नेताम निवासी ग्राम कुसमा जिला कोंडागांव का नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई। फिर उसने बहला-फुसलाकर लड़की को अपने घर ले गया था।


बताया जा रहा है कि आरोपी 15 अक्टूबर को लड़की को अपने साथ कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा ले गया था। इधर लड़की के लापता होने पर परिजनों ने कच्चे चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान 22 अक्टूबर को नाबालिग लड़की को आरोपी के घर से बरामद किया गया।

लड़की द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी धनेश्वर नेताम को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *