Railway Recruitment 2026: इंडियन रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. इंडियन रेलवे मिनिस्ट्री के अधीन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हाेगी. ये पहली बार है, जब स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए अलग से आवेदन प्रक्रिया और एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

इससे पहले NTPC के साथ ही स्टेशन मास्टर के पद भरे जाते थे. आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है. जानेंगे कि कब तक और कैसे आवेदन किया जा सकता है. जानेंगे कि स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है.


1250 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इंडियन रेलवे ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन यानी सांकेतिक सूचना जारी की है. शार्ट नोटिफिकेशन के अनुसार सभी RRB में स्टेशन मास्टर के लगभग 1,250 पदों पर भर्ती की जाएगी.

इन पदों को भरने के लिए 27 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. पात्र व इच्छुक कैंडिडेट्स 26 नवंबर तक आवेदन कर सकत हैं. शार्ट नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि ये टेंटटिव शेड्यूल है. आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई

इंडियन रेलवे स्टेशन मास्टर पद पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं स्टेशन मास्टर पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है, इस संबंध में शार्ट नोटिफिकेशन में कोई जानकारी नहीं दी गई है. नोटिफिकेशन में इस संंबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. माना जा रहा है कि इंडियन रेलवे ने शार्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए कैंडिडेट्स को अपने दस्तावेज दुरस्त करने का संकेत दिया है.

शार्ट नोटिफिकेशन में एडवाइजरी

इंडियन रेलवे ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही कैंडिडेट्स के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वह आधार कार्ड में दर्ज जानकारियों को दुरस्त कर लें. जिसके तहत आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को 10वीं प्रमाणपत्र के अनुरूप कर लें. इसके साथ ही आधार कार्ड में दर्ज तस्वीर को लेटेस्ट तस्वीर से बदलने की एडवाइज जारी की गई है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *