ISRO Recruitment 2026: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) में काम करना चाहते हैं तो शानदार मौका है. ISRO ने कई पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदाें पर भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक आवेदन कर सकते हैं. इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा ने इन पदों पर भर्ती के लिए नाेटिफिकेशन जारी किया है.

इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि कुल कितने पदों और कौन से पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जानते हैं कि कैसे और कौन आवेदन कर सकता है.


इसरो में 97 पदों पर भर्ती

इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा ने कुल 97 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसरो नेटेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’, नर्स ‘B’, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन ‘B’, फायरमैन, हल्का वाहन चालक, भारी वाहन चालक, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि किस पद पर कितने पदों में भर्ती की जानी है.

  • टेक्नीशियन- 43 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 14 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 16 पद
  • भारी वाहन चालक- 7 पद
  • हल्का वाहन चालक- 5 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट- 3 पद
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘A’- 3 पद
  • नर्स ‘B’- 3 पद
  • फायरमैन- 2 पद
  • ड्राफ्ट्समैन ‘B’- 1 पद

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ISRO SDSC SHAR की आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिख रहे SDSC SHAR/RMT/03/2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • भर्ती नोटिफिकेशन खुल जाएगा, उसे ध्यान से पढ़ें.
  • अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरें. दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इसरो ने कई तरह के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में अलग-अलग पदों के लिए पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित है. आइए, जानते हैं कि किस पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए इंजीनियरिंग ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

साइंटिफिक असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी या फोटोग्राफी/सिनेमेटोग्राफी में डिग्री होनी चाहिए.

लाइब्रेरी असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन और लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

नर्सिंग पद पर भर्ती के लिए नर्सिंग में तीन साल का डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

ड्राफ्ट्समैन पद पर भर्ती के के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

इसरो इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी. वहीं इसके साथ ही स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे. ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए ड्राइविंग टेस्ट और ट्रेड टेस्ट का आयोजन होगा. आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट बनेगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *