



सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का अवसर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में 10वीं पास और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 8वीं पास उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट सहित कई चरणों से गुजरना होगा. 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर किया जा सकता है.
1000 पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की इस भर्ती के तहत पुलिस विभाग में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1000 खाली पद भरे जाएंगे. ड्राइविंग में इंटरेस्ट रखने वाले और पुलिस सेवा में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अवसर है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता और ड्राइविंग लाइसेंस
इस भर्ती में सामान्य, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं, ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) या हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. बिना वैध लाइसेंस के आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों की जांच जरूर करें.
एज लिमिट और छूट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के मूल निवासी, महिलाओं और SC, ST तथा OBC वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम एज लिमिट में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष हो सकती है.
चार चरणों में होगा चयन
- लिखित परीक्षा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा.
- शारीरिक परीक्षण: इसमें शारीरिक मापदंड और दौड़ जैसी जांच होगी.
- ड्राइविंग टेस्ट: अभ्यर्थियों के वाहन चलाने के स्किल टेस्ट की जांच की जाएगी.
- मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फाइनल राउंड में स्वास्थ्य परीक्षण और प्रमाणपत्रों की जांच होगी. फिर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर और ड्राइविंग लाइसेंस की स्कैन कॉपी तैयार रखें. सभी जानकारियां सही भरने के बाद फॉर्म जमा करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें. आवेदन की लास्ट डेट 29 अक्टूबर 2026 है.
