CWC Recruitment 2026: CWC ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 327 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 17 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं और 15 नवंबर 2026 तक किए जा सकते हैं. इस भर्ती में सामान्य, तकनीकी, वित्त, इंजीनियरिंग और कृषि से संबंधित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा. उम्मीदवार निगम की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं. चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा.

327 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर के 171 और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 145 पद हैं.


  • असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य): 70 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (तकनीकी): 60 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (वित्त): 10 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग): 22 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग): 5 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग): 4 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (सामान्य): 67 पद
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (तकनीकी): 78 पद

सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

किस पद के लिए क्या योग्यता जरूरी?

असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) के लिए किसी भी विषय में दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए. तकनीकी पद के लिए कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी या संबंधित विषयों में BE/BTech की डिग्री जरूरी है.

वित्त पद के लिए BCom के साथ वित्त एवं लेखा में तीन साल का अनुभव या स्नातक के साथ CA इंटरमीडिएट अथवा CMA इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. इंजीनियरिंग के पदों के लिए संबंधित विषय में BE/BTech की डिग्री मांगी गई है.

जूनियर एग्जीक्यूटिव (सामान्य) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट और कंप्यूटर एप्लीकेशन की नॉलेज होनी चाहिए. तकनीकी पद के लिए कृषि, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, खाद्य विज्ञान या रसायन विज्ञान में BSc डिग्री जरूरी है.

चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस

असिस्टेंट मैनेजर पदों पर चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा. जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए ऑनलाइन परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1,350 रुपये आवेदन की फीस देनी होगी. वहीं, SC, ST, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 500 रुपये है.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार CWC की करियर वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. IBPS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें. आवेदन करने से पहले अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें. आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर 2026 है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *