HPCL Recruitment 2026: सरकारी और प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में फ्रेशर और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुछ पदों पर बिना किसी अनुभव के भी आवेदन किया जा सकता है.

इच्छुक उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी और बेहतर करियर का अवसर मिलेगा. एचपीसीएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल) के 37 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) के 17 पदों पर फ्रेशर्स से आवेदन मांगे हैं.


केमिकल पद के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा, जबकि फायर एंड सेफ्टी पद के लिए साइंस में ग्रेजुएशन, फायर एंड सेफ्टी डिप्लोमा और हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है. इन पदों के लिए किसी प्रकार के अनुभव की आवश्यकता नहीं होगी.

इसके अलावा सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और जनरल मैनेजर जैसे कई वरिष्ठ पदों पर भी भर्ती होगी. इन पदों के लिए संबंधित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ 2 से 24 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है.

एज लिमिट, सैलरी और चयन प्रक्रिया

फ्रेशर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है. वहीं अनुभवी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 29 से 54 वर्ष तक निर्धारित है. चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर 30,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और जरूरत पड़ने पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Career सेक्शन में उपलब्ध भर्ती लिंक खोलें. पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर अपनी व्यक्तिगत, एजुकेशनल और अन्य जरूरी जानकारी भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस में छूट दी गई है. आवेदन की लास्ट डेट 20 जुलाई है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *