SECR Big Update: SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सावन मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाये जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 08895/08896 के फेरों में वृद्धि की गई है। अब यह ट्रेन साप्ताहिक के स्थान पर द्वि-साप्ताहिक रूप में संचालित होगी। इसके तहत अब इन गाड़ियों में 02-02 अतिरिक्त फेरों की वृद्धि होगी। इससे श्रावणी मेला में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा एवं अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

देखें कैसे मिलेगी सुविधाएं

ट्रेन संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक शनिवार को 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक 05 फेरे के लिए संचालित हो रही है | इसके अतिरिक्त अब यह ट्रेन 18 अगस्त एवं 25 अगस्त 2026 को 02 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।


ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार को 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक 05 फेरे के लिए संचालित हो रही है | इसके अतिरिक्त अब यह ट्रेन 19 अगस्त एवं 26 अगस्त 2026 को 02 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। यह दोनों ट्रेन अब कुल 07-07 फेरों के लिए संचालित होगी, इस ट्रेन के ठहराव, समय एवं अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेगी।

20 कोच की मिलेगी सुविधा

सावन स्पेशल ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed