राजधानी रायपुर में 28 सितंबर सोमवार को गणेश झांकी समारोह के चलते शहर में शाम 6 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। DCP ट्रैफिक अर्चना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदा चौक से महादेव घाट विसर्जन स्थल तक झांकी मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी।

टाटीबंध, भनपुरी, तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली, पुरानी बस्ती और कंकालीपारा सहित कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


चल समारोह में शामिल होने रायपुर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, रजबंधा मैदान, शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान, सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान, भैंसथान मैदान, जवाहर मार्केट और हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है।

निगम प्रशासन ने भवन मालिकों से अपील की है कि झांकी के एक दिन पहले, झांकी वाले दिन और एक दिन बाद यानी कुल 3 दिन जर्जर भवनों को बंद रखें और इस दौरान किसी अन्य स्थान पर रहें।

निगम प्रशासन के मुताबिक, इससे झांकी के दौरान जर्जर भवनों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटना और जनहानि को रोका जा सकेगा। भवन मालिकों से शहर हित में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। झांकी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में जर्जर भवनों के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *