JOB ALERT 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, तकनीशियन समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कुल 1,700 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता, एज लिमिट और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी शर्तों को पूरा करना जरूरी है.

1,700 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

MPESB ग्रुप-3 भर्ती के तहत सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, तकनीशियन और अन्य संबंधित पदों को भरा जाएगा. इसी तारीख तक आवेदन शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा. अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है तो 17 सितंबर तक उसमें सुधार किया जा सकता है.


डिप्लोमा और बीई/बीटेक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित विषय की डिग्री भी जरूरी है. आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी.

200 अंकों की परीक्षा, ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और संबंधित इंजीनियरिंग विषयों से सवाल पूछे जाएंगे.

सामान्य वर्ग और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये शुल्क देना होगा. पोर्टल शुल्क जोड़कर यह राशि करीब 560 रुपये होगी. मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र रहेगा.

आवेदन के लिए उम्मीदवार MPESB की वेबसाइट पर जाकर ग्रुप-3 भर्ती का लिंक खोलें. इसके बाद प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और e-KYC पूरा करें. जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *