
भारत में आपने कई तरह के पकौड़े खाए होंगे- प्याज-आलू, पालक, गोभी या हरी मिर्च के. लेकिन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक सड़क किनारे की दुकान पर कोबरा सांप के पकौड़े बनाए जाते हैं और लोग इन्हें चाव से खाते हैं. जिंदा कोबरा को ग्राहकों के सामने ही काटकर मसालों में लपेट फ्राई किया जाता है. यह देखकर किसी की रूह कांप जाएगी लेकिन यहां की स्ट्रीट फूड कल्चर में यह आम है.
इंडियन व्लॉगर आकाश चौधरी ने हाल ही में जकार्ता घूमते हुए इस दुकान का वीडियो शेयर किया. वीडियो में दिखाया गया कि दुकानदार एक क्रेट में जिंदा कोबरा सांप रखे हुए हैं. ग्राहक ऑर्डर करते हैं तो सांप को निकालकर चाकू से काटा जाता है. फिर उसके मीट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेसन, मसालों और हरी मिर्च में लपेटकर तेल में फ्राई कर दिया जाता है.

इसे “कोबरा पकौड़े” या “Cobra Pakode” नाम दिया गया है. साथ में सांप का खून पीने की डिश, सूखी पित्ताशय और सांप के मीट से बनी नूडल जैसी रेसिपी भी उपलब्ध है. पूरी डिश सिर्फ 1000 रुपये में मिल जाती है.


वायरल हुई डिश
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भारतीय नेटिजन्स हैरान और शॉक्ड हैं. कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं– “मेरी एक्स भी होगी क्या?”, “नाग पंचमी पर सांप पूजते हैं हम और यहां खा रहे हैं”, “रोंगटे खड़े हो गए”. लेकिन इंडोनेशिया में यह एक्सट्रीम स्ट्रीट फूड काफी पॉपुलर है. दुकान पर रोजाना भीड़ लगी रहती है. लोकल लोग और टूरिस्ट दोनों ही इस अनोखे स्वाद का लुत्फ उठाने आते हैं.
दुकानदार बताते हैं कि कोबरा सांप का मीट काफी टेस्टी और हेल्दी माना जाता है. इसमें प्रोटीन भरपूर होता है. कुछ लोग इसे मेडिसिनल प्रॉपर्टीज की वजह से भी खाते हैं. सांप का खून पीने से ताकत बढ़ती है और कुछ बीमारियां दूर होती हैं ऐसी लोक मान्यता है. सांप को मारने के बाद उसका खून ग्लास में निकालकर सीधे पिया जाता है. मीट को स्टिर फ्राई, सटे या पकौड़े के रूप में परोसा जाता है. यह प्रथा दक्षिण-पूर्व एशिया में आम है.
टूरिस्ट्स को आता है पसंद
इंडोनेशिया, वियतनाम, चीन जैसे देशों में सांप का मीट स्ट्रीट फूड के रूप में बिकता है. जकार्ता के मंग्गा बेसार इलाके में यह दुकान खासतौर पर मशहूर है. यहां रोज शाम 5:30 बजे से दुकान खुलती है. सांप मुख्य रूप से सेमरांग, सेरांग या टेगल जैसे इलाकों से लाए जाते हैं. जंगलों और खेतों से पकड़े गए ये खूंखार सांप ग्राहकों के सामने तैयार किए जाते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि सांप का मीट वाकई पौष्टिक होता है लेकिन इसमें वेनम का खतरा भी रहता है. अगर ठीक से साफ ना किया जाए तो जहर का असर हो सकता है.
फिर भी लोकल लोग सदियों से इसे खाते आ रहे हैं. इंडोनेशिया में सांप खाने की परंपरा काफी पुरानी है. इसे “सैटे कोबरा” या “कोबरा सूप” के रूप में भी परोसा जाता है. भारतीय संस्कृति में सांप को भगवान शिव का रूप माना जाता है. नाग पंचमी पर सांपों की पूजा की जाती है. ऐसे में कोबरा पकौड़े का वीडियो देखकर कई भारतीयों को सांप का अपमान लग रहा है. लेकिन इंडोनेशिया में यह सिर्फ फूड है. कोई धार्मिक भावना नहीं जुड़ी है.
