रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी सूची में प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक और सहायक शिक्षक सहित कुल 101 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से स्थानांतरण आदेश जारी किया था। आदेश के तहत संबंधित कर्मचारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थलों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।


जारी सूची के अनुसार, दो प्राचार्य, 25 व्याख्याता, 10 प्रधान पाठक, 45 शिक्षक, 17 सहायक शिक्षक, एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी और एक भृत्य का स्थानांतरण किया गया है। इस तरह कुल 101 कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव हुआ है। तबादला आदेश में रायगढ़, जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और अन्य जिलों के विद्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, प्राचार्य राजेन्द्र कुमार पटेल को रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगुडेगा से खरसिया विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल किरितमाल में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह प्राचार्य जमुना प्रसाद सिंह को जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल पसिया से कांसाबेल विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमईकेला भेजा गया है। विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में संबंधित कर्मचारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

शिक्षक अपने नाम और नई पदस्थापना की जानकारी सूची में देख सकते हैं। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद संबंधित विद्यालयों में कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव होगा। नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यमुक्ति की प्रक्रिया संबंधित आदेश और विभागीय निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

देखें आदेश-

-10-1338905

–1338912

–1338911

-03-1338910

-07-1338909

-07-1338906

-02-1338907

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed