दुर्ग। महा निरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के द्वारा टिकट दलाली के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था। इसी क्रम मे आरपीएफ थाना प्रभारी दुर्ग संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक डी के सिंह व स्टाफ द्वारा रिजर्वेशन काउंटर पर नज़र रखी जा रही थी।

इसी दौरान चेक करने पर एक बाहरी व्यक्ति के पास से 02 नग रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट, रिजर्वेशन फॉर्म मिला तथा मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप पर ग्राहकों का टिकट बनाने संबंधित विवरण व काउंटर टिकट की छाया प्रति मिला ल कड़ाई से ⁠पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया कि उसके द्वारा जरूरतमंद के लिए काउंटर टिकट की मांग करने पर चोरी छुपे विभिन्न काउंटर से साधारण व तत्काल टिकट बनाता है जिसके एवज में अतिरिकत कमिशन लेना स्वीकार किया l


जप्तसुदा दो लाईव टिकट का मूल्य 2990 है, टिकट को ब्लॉक करने हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर से पत्राचार किया गया है ल आरोपी शकील खान पिता समीउल्ला खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-10, शंकर नगर, इंदिरा चौक के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)के विरुद्ध रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2751/26, दिनांक 29.07.2026, धारा 143 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *