दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। साईनगर बघेरा इलाके में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी देवेंद्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन सगे भाई थे। दोनों मिलकर चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। चॉइस सेंटर की कमाई और संचालन को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर मंगलवार देर रात दोनों भाइयों के बीच फिर से बहस शुरू हुई।


हिसाब-किताब के विवाद ने लिया खूनी रूप

मंगलवार रात चॉइस सेंटर की कमाई और हिसाब-किताब को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान देवेंद्र ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और छोटे भाई कैलाश पर हमला कर दिया। हमले में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

आरोपी भाई गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में हत्या के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों भाइयों के बीच पहले से चल रहे विवाद की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *