By Poornima 

भिलाई इस्पात संयंत्र सोनल श्रीवास्तव बने दुर्ग का गौरव


भिलाई इस्पात संयंत्र की रिसर्च एंड कंट्रोल लेबोरेटरी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत सोनल श्रीवास्तव ने लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में प्रतिभागी के रूप में अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

 शो का प्रसारण स्टार प्लस पर किया गया ।

इस शो के होस्ट अनिल कपूर थे

 इस शो में प्रतिभागियों की पारंपरिक सामान्य ज्ञान के बजाय तर्कशक्ति, अवलोकन क्षमता, सामान्य समझ, मानसिक चपलता तथा दबाव की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है।

 

देशभर से चुने गए प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 13 प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की 

सोचने-समझने की क्षमता को विभिन्न चरणों में परखा गया। 

सोनल श्रीवास्तव ने अपनी बुद्धिमत्ता और तर्क क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 10वें प्रश्न तक अपनी जगह बनाए रखी।

 

 10वें प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे पाने के कारण वो प्रतियोगिता से बाहर हो गए

 

राष्ट्रीय स्तर के इस मंच तक पहुंचना सोनल श्रीवास्तव के लिए एक उल्लेखनीय अनुभव रहा। विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभागियों के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *