अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के साकालो जंगल में MSc छात्र निखिल रंजन एक्का की फंदे से लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। मृतक जशपुर जिले के दुलदुला का रहने वाला था।

फिलहाल निखिल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।


पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *