मुंगेली/ जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 30 जुलाई 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, ग्राम जमकोर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। वहीं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 33 पदों पर 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड सहित सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी  rojgar.cg.gov.in एवं ई-रोजगार सीजी ऐप का उपयोग कर सकते हैं या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *