Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. RRB ने आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत हिंदी जूनियर ट्रांसलेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है.

आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर है. आवेदन RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है. आइए, जानते हैं कि आवेदन शेड्यूल क्या है. किन-किन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जानेंगे कि सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा. जानते हैं कि आवेदन फीस कितनी है.


7 से 16 दिसंबर तक आवेदन फाॅर्म में किया जा सकेगा सुधार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ‘आइसोलेटेड कैटेगरी’ के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर, 2026 है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2026 है. आवेदन में सुधार (correction) के लिए विंडो 7 दिसंबर को खुलेगी और 16 दिसंबर, 2026 को बंद हो जाएगी.

कुल 191 पदों पर भर्ती

RRB ने ‘आइसोलेटेड कैटेगरी’ के तहत कुल 191 पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें सबसे ज्यादा जूनियन ट्रांसलेटर हिंदी के पद भरे जाने हैं. आइए, जानते हैं कि किस पोस्ट के लिए कितने पदाें पर भर्ती की जानी है.

किस पोस्ट के लिए कितने पद?

  • जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी: 79 पद
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट और मेटालर्जिस्ट): 36 पद
  • स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: 27 पद
  • पब्लिक प्रॉसिक्यूटर: 21 पद
  • चीफ लॉ असिस्टेंट: 17 पद
  • सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर: 8 पद
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग): 3 पद

कौन कर सकता है आवेदन

RRB ने ‘आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर भर्ती के लिए कई तरह के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. पद के अनुरूप आवेदन करने की योग्यता भी अलग-अलग है. उसके लिए नोटिफिकेशन चेक करें.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

RRB ‘आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस की बात करते हैं. भर्ती प्रक्रिया में सिंगल स्टेज CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) होगी. तो वहीं जहां लागू होगा वहा ट्रांसलेशन टेस्ट और DV (दस्तावेज सत्यापन)/मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी. सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा. CBT में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब देने के लिए 90 मिनट दिए जाएंगे. सभी सवाल वस्तुनिष्ठ (objective) बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे.

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. CBT में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क में से 400 रुपये (इसमें से लागू बैंक शुल्क काट लिया जाएगा) वापस कर दिए जाएंगे. वहीं SC, ST, पूर्व-सैनिकों (Ex-Servicemen), PwBD, महिलाओं, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यकों या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. बैंक शुल्क काट कर पूरी राशि वापस कर दी जाएगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *