Indian Bank Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी की हो.


एज लिमिट और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए. आयु की गिनती 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. वहीं, SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी.

NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

बैंक में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल NATS 2.0 पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इसके लिए https://nats.education.gov.in/ पर जाना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली Enrolment ID को सुरक्षित रखना जरूरी है. भविष्य में बैंक की ओर से होने वाले पत्राचार में इसकी जरूरत पड़ सकती है. रजिस्ट्रेशन में परेशानी होने पर उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध स्टूडेंट मैनुअल की मदद ले सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

  • 1. सबसे पहले इंडियन बैंक की वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन खोलें.
  • 3. Apprentice भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • 4. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • 5. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें.
  • 6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
  • 7. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

आवेदन लिंक: https://ibpsreg.ibps.in/inbraoct26/

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *