



केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में काम कर रहे जवानाें के लिए बड़ा अपडेट है. अब जवान CAPF में अपनी रैंक में बढ़ोतरी कर सकते हैं. इसको लेकरसुनहरा अवसर है. असल में CAPF ने विभागीय भर्ती शुरू कर दी है, जिसके तहत CAPF में सब इंस्पेक्टर बनने का मौका है. कुल 1167 पद भरे जाने हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है.
ध्यान रहे कि ये पद विभागीय भर्ती के तहत भरे जाने हैं. ऐसे में CAPF जवान ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए, विस्तार से CAPF विभागीय SI भर्ती के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि किस फोर्स में कितने SI की भर्ती की जानी है. जानेंगे कि इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है. साथ ही जानेंगे कि सिलेक्शन प्रोसेस क्या रहेगा.

CAPF जवानों के पास SI बनने का मौका
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में काम कर रहे जवानाें के पास सब-इंस्पेक्टर (GD) बनने का मौका है. कुल1167 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यह भर्ती Limited Departmental Competitive Examination (LDCE) यानी विभागीय परीक्षा के जरिए होगी.
CAPF में किस फोर्स में कितने पद?
इस भर्ती में BSF, CRPF, ITBP और SSB में SI के पद भरे जाने हैं. आइए, जानते हैं कि किस फोर्स में SI के कितने पदों पर भर्ती की जानी है:
- BSF – 235 पद
- CRPF – 377 पद
- SSB – 125 पद
- ITBP – 430 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती सिर्फ उन जवानों के लिए है, जो पहले से CAPF में सेवा दे रहे हैं. मसलन, CAPF में कांस्टेबल (GD), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), हेड कांस्टेबल (GD) और ASI (GD) पदों पर सेवा दे रहे कैंडिडेट्स इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि आवेदन के लिए इसके साथ ही कौन सी पात्रता होनी चाहिए.
- कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास किया होना चाहिए.
- CAPF में कम से कम 4 साल की रेगुलर सर्विस पूरी होनी चाहिए (बेसिक ट्रेनिंग का समय भी शामिल).
- उम्र 32 साल से ज्यादा नही होनी चाहिए. (SC/ST को 5 साल की छूट).
- पिछले 5 साल की APAR ग्रेडिंग गुड हो और सर्विस रिकॉर्ड साफ हो.
- मेडिकल कैटेगरी SHAPE-I हो.
आवेदन कब और कहां?
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है. 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.आवेदन सिर्फ BSF की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है.
चयन कैसे होगा?
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स का पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट देना होगा.
