



CG Vyapam Exam Calendar 2027: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित और विस्तृत परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल में प्रशासनिक कारणों और प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों के बीच टकराव (क्लैश) की स्थिति से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।
व्यापमं द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार छात्रों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को होने के कारण, 15 जून 2027 तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को रविवार के बजाय गुरुवार के दिन पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, समूह-04 की भर्ती परीक्षा का आयोजन अब मार्च-अप्रैल 2027 में होगा, जबकि समूह-03 के अंतर्गत उप समूह-02 की परीक्षा के लिए 19 सितंबर 2026 की आरक्षित तिथि तय की गई है।

छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा कैलेंडर 2027: पूरी परीक्षा सूची और तिथियां
वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली सभी 25 परीक्षाओं का विस्तृत विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
क्रम संख्या (Cr.) परीक्षा का नाम (Name of Examination) संभावित परीक्षा तिथि (Tentative Exam Date)
1 समूह 2 का उप समूह 02 (Group 2 Sub Group 02) 10 जनवरी 2027 (रविवार)
2 समूह 01 (Group 01) 14 मार्च 2027 (रविवार)
3 समूह 04 (Group 04) 04 अप्रैल 2027 (रविवार)
4 समूह 3 का उप समूह 03 (Group 3 Sub Group 03) 18 अप्रैल 2027 (रविवार)
5 पी.टी.टी. (PTT) 06 मई 2027 (गुरुवार)
6 प्री. बी.एड. (Pre B.Ed.) 06 मई 2027 (गुरुवार)
7 पी.ई.टी. (PET) 13 मई 2027 (गुरुवार)
8 प्री. एम.एस.सी. नर्सिंग (Pre M.Sc. Nursing) 13 मई 2027 (गुरुवार)
9 पी.पी.एच.टी. (PPHT) 27 मई 2027 (गुरुवार)
10 पोस्ट बेसिक नर्सिंग (Post Basic Nursing) 27 मई 2027 (गुरुवार)
11 डी.जी.एन.एम. (DGNM) 03 जून 2027 (गुरुवार)
12 पी.एम.सी.टी. (PMCT) 10 जून 2027 (गुरुवार)
13 प्री. बी.एससी. नर्सिंग (Pre B.Sc. Nursing) 10 जून 2027 (गुरुवार)
14 पी.ए.टी. / पी.बी.टी. (PAT / PBT) 20 जून 2027 (गुरुवार)
15 समूह 2 का उप समूह 03 (Group 2 Sub Group 03) 11 जुलाई 2027 (रविवार)
16 समूह 05 (Group 05) 25 जुलाई 2027 (रविवार)
17 समूह 6 का उप समूह 01 (Group 6 Sub Group 01) 29 अगस्त 2027 (रविवार)
18 समूह 3 का उप समूह 02 (Group 3 Sub Group 02) 19 सितंबर 2027 (रविवार)
19 छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27) 26 सितंबर 2027 (रविवार)
20 छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET27) 03 अक्टूबर 2027 (रविवार)
21 समूह 2 का उप समूह 01 (Group 2 Sub Group 01) 17 अक्टूबर 2027 (रविवार)
22 समूह 07 (Group 07) 21 नवंबर 2027 (रविवार)
23 आरक्षित (Reserved) 28 नवंबर 2027 (रविवार)
24 समूह 6 का उप समूह 02 (Group 6 Sub Group 02) 12 दिसंबर 2027 (रविवार)
25 आरक्षित (Reserved) 19 दिसंबर 2027 (रविवार)
यहां देखिए आदेश-

