उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (लेखापरीक्षक) और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के कुल 1,829 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती में शामिल होने के लिए PET-2025 स्कोर कार्ड अनिवार्य होगा. चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी के साथ सरकारी सेवा में काम करने का अवसर मिलेगा. भर्ती के तहत ऑडिटर के 223 और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1,606 पद भरे जाएंगे. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.


योग्यता और PET-2025 स्कोर जरूरी

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर संचालन का ‘ओ’ लेवल (O Level) प्रमाणपत्र या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त डिप्लोमा भी अनिवार्य है.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है. केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया है. आयोग PET के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा.

एज लिमिट और सैलरी

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी. चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी.

इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है. आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को एलिजिबिलिटी और अन्य सभी शर्तों की अच्छी तरह चेक कर लेनी चाहिए.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *