Railway Recruitment 2026: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस की 6777 पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। जो उम्मीदवार पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी जगह अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर बन सकता है। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, अकाउंट्स, मेडिकल आदि विभाग के लिए अप्रेंटिस की भर्ती करेगा। एक साल की फ्री ट्रेनिंग के साथ अभ्यर्थियों को प्रत्येक महीने अच्छे रुपये भी मिलेंगे।

नॉर्थ ईस्ट फ्रेंटियर रेलवे के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन विंडो खोलेगा। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। आवेदन 20 जुलाई से शुरू होगा।‌


कौन आवेदन कर सकता है?

योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या समकक्ष परीक्षा (10+2) कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। (एससी-एसटी वर्ग/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है) मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) तथा मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स/ केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास हो। 10वीं और 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी हैं।

आईटीआई: अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से NCVT या प्रोविजनल सर्टिफिकेट हो।

उम्र सीमा: 15 साल से कम और 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र मे एससी-एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी वर्ग को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट: 10वीं की मार्कशीट, प्रोविजिनल/ नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) , आईटीआई फाइनल मार्कशीट, 10वीं और 12वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट हो।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

शॉर्ट लिस्टिंग: उम्मीदवार एकेडमिक मेरिट बेस पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। यह यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड वाइज होगा। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे वो भर्ती से बाहर हो जाएंगे।

शॉर्टलिस्टिंग का आधार: अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मैट्रिकुलेशन तथा आईटीआई ट्रेड में मिले मार्क्स को देखा जाएगा। इन दोनों के आधार पर एवरेज मार्क्स निकालकर मेरिट तैयार होगी। दो अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं तो इस स्थिति में कम उम्र के अभ्यर्थी को चुना जाएगा। वहीं, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और लैबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) की पोस्ट पर 10वीं के साथ 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) के मार्क्स पर मेरिट बनेगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट: फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज भर्तियों की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी। सीटों के 1.5 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल टेस्ट होगा और उम्मीदवार अंतिम रूप से अप्रेंटिस के लिए चयन हो जाएंगे।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क भरना होग। इसका भुगतान ऑनलाइन की जा सकेगी। एससी-एसटी वर्ग/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईबीसी और महिला अभ्यर्थियों को फॉर्म फीस से छूट दी जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed