


DCB Vacancy 2026: दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। जो युवक-युवती भर्ती के लिए पात्र हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है।
इस आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास पदानुसार सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल ब्रांच में बैचलर डिग्री/ तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम हो। अधिकतम उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
जनरल वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी-एसटी वर्ग/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है ।
फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज
- सभी शैक्षणिक योग्यता का अंक प्रमाण पत्र।
- जन्म तिथि का सर्टिफिकेट/ मैट्रिक का सर्टिफिकेट।
- पूर्व सैनिक मामले में: सर्विस से डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, पेंशन पीपीओ की सर्विस कॉपी और एक्स-सर्विसमैन आइडेंटिटी कार्ड की कॉपी।
- विधवा/ तलाकशुदा/ कानूनी रूप से अलग महिला या ट्रांसजेंडर केमामले में बतौर सबूत संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा।
- रिजर्व पोस्ट के लिए कास्ट सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र)।
- ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों और दिव्यांगों के लिए संबंधित सर्टिफिकेट।
- विभागीय उम्मीदवारों के लिए दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर से एनओसी।
- आधार/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट।
क्या है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। परीक्षा 120 अंकों की होगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
