Railway Recruitment 2026: इंडियन रेलवे ने स्टेशन मास्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. रेलेव मंत्रालय के अधीन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पहली बार स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है.इससे पहले NTPC के साथ ही स्टेशन मास्टर के पद भरे जाते थे.नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.

आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इस पूर्व RRB ने स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें भर्ती शेड्यूल जारी किया गया था. अब आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.


इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आइए, इंडियन रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि कितने पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जानते हैं कि सिलेक्शन कैसे होगा और कौन आवेदन कर सकता है.

27 नवंबर तक फीस जमा करा सकेंगे

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 25 नवंबर रात 23:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर किया जा सकता है. आवेदन के लिए एक लॉगइन अकाउंट क्रिएट करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 नंवबर तक फीस जमा कराई जा सकती है. वहीं 28 नंवबर को करेक्शन विंडो खुलेगी, जिसके माध्यम से 7 दिसंबर तक आवेदन फाॅर्म में बदलाव किया जा सकेगा.

1215 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 1215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये सभी पद जाेन वाइज भरे जाएंगे. नोटिफिकेशन में जोन वाइज पोस्ट डिटेल्स दी गई हैं.

इन पदों पर भर्ती के लिए किसी विषय से ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है. तो वहीं सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है. ओबीसी क्रीमी लेयर, EWS, SC, ST, पूर्व सैनिक को आयु सीमा में 3 से 8 साल की छूट मिलेगी. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर हाेगी. विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या हाेगा

रेलवे पहली बार स्टेशन मास्टर भर्ती अलग से आयोजित कर रहा है. ऐसे में सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में कैंडिडेट्स जानकारी चाहते हैं. इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन में विस्तृत जानकारी दी है. जिसके तहत दो स्टेज में कंप्यूटर टेस्ट आयोजित किया जाएगा. पहले स्टेज में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा.

जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे, इन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा. इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी. तो वहीं शिफ्ट वाइज नाॅमालाइजेशन का फाॅर्मूला भी लागू होगा. CBT में शामिल हुए कैंडिडेट्स में से पद के अनुरूप 8 गुना कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड एबिलिटी टेस्ट (CBAT) में शामिल किया जाएगा.

CBAT में सवाल और जवाब के विकल्प अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होंगे.मेरिट सूची केवल CBAT उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट्स में से तैयार की जाएगी, जिसमें CBT में प्राप्त नंबरों का 70% वेटेज और CBAT में प्राप्त नंबराें का 30% वेटेज शामिल होगा.

आधार कार्ड में जानकारियां दुरस्त करें

इंडियन रेलवे ने स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही कैंडिडेट्स के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वह आधार कार्ड में दर्ज जानकारियों को दुरस्त कर लेने की सलाह दी गई थी, जिसके तहत आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को 10वीं प्रमाणपत्र के अनुरूप करने की सलाह दी गई थी. तो वहीं आधार कार्ड में दर्ज तस्वीर को लेटेस्ट तस्वीर से बदलने की एडवाइज भी दी गई थी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *