भारत विविधताओं का देश है. यहां हजारों प्रथाएं और परंपराएं चलती हैं. लेकिन जब बात इन दोनों शब्दों की आती है तो ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. कई बार UPSC इंटरव्यू, सोशल मीडिया डिबेट या रोजमर्रा की बातचीत में लोग प्रथा और परंपरा को एक ही समझकर गलत जवाब दे देते हैं.

परंपरा (Tradition) क्या है?

परंपरा वह है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हो. यह व्यापक, लंबे समय से चली आ रही और पूरे समुदाय या देश स्तर पर स्वीकृत होती है. परंपरा संस्कृति का हिस्सा होती है और इसमें धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक मूल्य जुड़े होते हैं. उदाहरण: दीवाली पर दीये जलाना और लक्ष्मी पूजा करना– यह भारतीय हिंदू परंपरा है. या होली खेलना, राखी बांधना, विवाह में सप्तपदी लेना आदि ये सब भी परंपरा है. परंपरा आमतौर पर सकारात्मक मानी जाती है और इसे बनाए रखने का प्रयास किया जाता है.


प्रथा (Custom) क्या है?

प्रथा वह रीति-रिवाज है जो किसी विशेष समुदाय, जाति, क्षेत्र या परिवार में प्रचलित होती है. यह अधिक स्थानीय, व्यावहारिक और कभी-कभी बदलने वाली होती है. प्रथा परंपरा का एक हिस्सा हो सकती है, लेकिन यह ज्यादा सख्त या सामाजिक दबाव वाली भी हो सकती है. उदाहरण: कुछ समुदायों में विधवा पुनर्विवाह ना करने की प्रथा है. या दहेज प्रथा (जो अब कानूनी रूप से गलत है).

या फिर किसी गांव में विशेष त्योहार मनाने का तरीका या खान-पान की प्रथा. कन्यादान की प्रथा, माथे पर सिंदूर लगाने की प्रथा भी प्रचलित है. प्रथा अक्सर “चलता आ रहा है” के आधार पर चलती है और इसमें बदलाव भी आसानी से हो सकता है. कुछ प्रथाएं अच्छी होती हैं तो कुछ हानिकारक भी (जैसे सती प्रथा, बाल विवाह आदि जो अब कानून द्वारा प्रतिबंधित हैं).

क्या है दोनों में मुख्य अंतर?

परंपरा: व्यापक, सांस्कृतिक, पीढ़ी दर पीढ़ी, मूल्यों से जुड़ी है. उदाहरण – त्योहार मनाना, संस्कार करना. प्रथा: स्थानीय, समुदाय विशेष, व्यावहारिक, कभी-कभी सामाजिक दबाव वाली है. उदाहरण – दहेज, कुछ क्षेत्रों में विशेष वेशभूषा या खान-पान.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *