सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ससुर की घिनौनी करतूत सामने आई है। बेटे की मौत के बाद आरोपी ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी वर्ष 2013 में ग्राम लछनपुर थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा निवासी अशोक सूर्यवंशी के साथ हुई थी। पीडिता के दो बच्चे भी है। पति अशोक सूर्यवंशी वर्ष 2020 में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद अपने दोनो बच्चो के साथ ससुराल लछनपुर में ही रहती है। नवम्बर 2024 से आंगनबाड़ी में सहायिका का काम कर रही है।


पिछले दो सालों से काम छोड़ने का दबाव बनाकर ससुर बिहारी लाल सूर्यवंशी उसे प्रताड़ित कर रहा था। वर्ष 2024 में ससुर द्वारा मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसी तरह कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले भी जबरदस्ती गलत संबंध बनाने के लिये बोल रहा था, पीड़िता द्वारा विरोध करने पर हाथ-मुक्का से मारपीट किया।

घटना में पीड़िता के सामने के दांत टूट गए। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना बाराद्वार पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी पिता अभय राम सूर्यवंशी 63 साल निवासी लच्छनपुर को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत आर.योगेष राठौर, बुधेश्वर प्रसाद पटेल, आर.रामकुमार यादव व मआर.आफसा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *