तीसरा विश्व युद्ध देख कर आया है ये शख्स! दुनिया को दिखाई Photos, यूं बर्बाद हो जाएगी धरती...

दुनिया में ऐसे कई लोग सामने आते रहते हैं, जो दावा करते हैं कि वो भविष्य से लौटे हैं. इसी के साथ वो कई भविष्यवाणियां करते हैं, जिसमें दुनिया के बारे में खौफनाक जानकारियां दी जाती है. एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ऐसा ही दावा किया है. इस शख्स का कहना है कि वो थर्ड वर्ल्ड वॉर देखकर लौटा है.

दुनिया में समय-समय पर ऐसे लोग सामने आते रहते हैं जो खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए भविष्य की भयानक भविष्यवाणियां करते हैं. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दावा जोरों पर है. एक यूजर ने दावा किया है कि वह असली टाइम ट्रैवलर है और उसने थर्ड वर्ल्ड वॉर (तीसरा विश्व युद्ध) देखकर आने वाली तस्वीरें शेयर की है.


अकाउंट @timevoyagin के मालिक ने अपने वीडियो में कहा, “ATTENTION! Yes, I am a real time traveller.” उन्होंने बताया कि अब उन्हें भविष्य की तस्वीरें शेयर करने की इजाजत मिल गई है. पहले उन्होंने WW3 को सबसे ज्यादा पसंद किया गया कमेंट बताया, फिर उस पर आधारित तस्वीरें पोस्ट की. इसे देख जहां कुछ फेक बता रहे हैं वहीं कई लोग डरे हुए हैं.

क्या दिखाया तस्वीरों में?

शख्स ने दावा किया है कि इन तस्वीरों में युद्ध की शुरुआत और अंत दोनों दिख रहे हैं. पहली तस्वीर में किसी अज्ञात शहर के ऊपर विशाल विस्फोट दिख रहा है. वहीं दूसरी तस्वीर में रिसर्च फैसिलिटी में नियंत्रित ब्लास्ट हो रहा है.आगे की तस्वीरों में दुनिया भर में ऐसे ही विस्फोट और तबाही के नजारे नजर आए. टाइम ट्रैवलर के अनुसार यह युद्ध इतना विनाशकारी होगा कि मानव जाति को पृथ्वी छोड़कर जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद धरती पर रहना मुश्किल हो जाएगा.

डर गए लोग

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग इसे सच मानकर डर गए और कमेंट्स में पूछ रहे हैं– “ये कब शुरू होगा?”, “क्या बच सकते हैं हम?”, जबकि ज्यादातर यूजर्स इसे मजाक और क्लिकबेट बता रहे हैं. कई ने लिखा – “फोटोशॉप है”, “हर महीने नया टाइम ट्रैवलर आ जाता है”. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कोई टाइम ट्रैवलर WW3 की भविष्यवाणी कर रहा हो. पहले भी कई अकाउंट्स ने 2025 या 2026 में विश्व युद्ध शुरू होने का दावा किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है. फिर भी ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं क्योंकि लोग भविष्य जानने को उत्सुक रहते हैं.

वैज्ञानिकों का क्या कहना है?

वैज्ञानिक टाइम ट्रैवल को सैद्धांतिक रूप से संभव मानते हैं लेकिन फिलहाल इसे असंभव मानकर चल रहे हैं. कोई भी व्यक्ति भविष्य से आकर सबूत नहीं दे सकता, क्योंकि यह फोटोशॉप या AI जनरेटेड इमेज आसानी से बनाई जा सकती हैं. फिर भी यह वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग इसे मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं तो कुछ गंभीरता से ले रहे हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *