

यूनाइटेड किंगडम के ब्रैडफोर्ड शहर में एक बेहद घिनौने और चौंकाने वाले मामले ने लोगों को सदमे में डाल दिया है. पाकिस्तानी मूल के रेहान बैग नाम के शख्स पर अपनी पालतू मुर्गियों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. पुलिस जांच में उसके मोबाइल और अन्य डिवाइस में कई वीडियो बरामद हुए, जिनमें वह मुर्गियों के साथ अनैतिक संबंध बनाते दिख रहा था.
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटिया हरकत को उसकी पत्नी खुद रिकॉर्ड करती थी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने रेहान के कार्यों की कड़ी निंदा की. ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने रेहान बैग को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है. उसकी पत्नी ने वीडियो रिकॉर्ड करने की बात स्वीकार की और उसे सस्पेंडेड सजा दी गई.

ले लेता था मुर्गियों की जान
पुलिस के अनुसार कई मुर्गियों की मौत भी इन क्रूर हरकतों के कारण हुई थी. रेहान बैग मुर्गियों को “फैमिली पेट्स” कहकर बुलाता था, लेकिन उसके इरादे बेहद अश्लील और अपराधिक थे. जांच एजेंसियों ने जब उसके मोबाइल को चेक किया तो उनके होश उड़ गए. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस घटना पर गुस्सा जता रहे हैं और जानवरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं.


कई यूजर्स ने लिखा, “यह बेहद शर्मनाक है”, “जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.” पशु अधिकार संगठनों ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर और सख्त सजा होनी चाहिए ताकि दूसरे लोग इससे सबक लें. जानवरों के प्रति क्रूरता मानवता के खिलाफ अपराध है.
बनता था बेहद शरीफ
रेहान बैग लंबे समय से इस प्रकार की हरकतें कर रहा था. पड़ोसियों और परिचितों को इसकी भनक तक नहीं थी. पुलिस को तब जानकारी मिली जब डिवाइस की जांच हुई. कोर्ट ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए सजा सुनाई. लोग इसे एक व्यक्ति की मानसिक विकृति बता रहे हैं. वहीं लोगों ने जज के फैसले की तारीफ की.
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में अक्सर मानसिक स्वास्थ्य की समस्या भी होती है. रेहान बैग को सजा के साथ काउंसलिंग की भी जरूरत है. यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया और पुलिस की सतर्कता कितनी जरूरी है.
अगर समय रहते ऐसे अपराध पकड़े ना जाएं तो निर्दोष जानवरों का शोषण जारी रहता है. अभी यह खबर पूरे यूके और भारत सहित कई देशों में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि जानवर भी भावनाएं रखते हैं और उनके साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.
