



India Post GDS Bharti 2026: इंडिया पोस्ट में करियर बनाने की तैयारी कर रहे देशभर के कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके बाद बड़ी संख्या में इंडिया पोस्ट GDS भर्ती का इंतजार कर रहे कैंडिडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है.
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 जुलाई सेशन के लिए 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन और आवेदन ऑनलाइन किया जा सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. आइए, विस्तार से पूरी भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 जुलाई सेशन के लिए 31 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हाे रही है. 19 सितंबर तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी. 21 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है. करेक्शन विंडो 23 सितंबर से 24 सितंबर तक खुलेगी.रजिस्ट्रेशन व आवेदन आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख् 19 सितंबर, 2026 निर्धारित है.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर उपलब्ध India Post GDS भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा, उसमें कैंडिडेट्स को रजिस्टर करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फाॅर्म भरें.
- फीस का पेमेंट करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट ले लें.
10वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. 10वीं में गणित और अंग्रेजी होनी चाहिए. साथ मेंस्थानीय भाषा की पढ़ाई की होनी चाहिए. कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कैसे होगा सिलेक्शन?
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सिस्टम-जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा. मेरिट लिस्ट मान्यता प्राप्त बोर्डों की 10 कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी.GDS पोस्ट के लिए चुने जाने के बाद, चुने गए कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा API सेतु/डिजी लॉकर/एजुकेशनल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए किया जा सकता है.
