सुकमा/ कार्यालय पुलिस अधीक्षक सुकमा के द्वारा “छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर)“ के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग के नियमों के तहत निकाली गई इस भर्ती में केवल सुकमा जिले के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना देखने वाले स्थानीय युवाओं के लिए यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 375 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आरक्षण नियमों के अनुसार पदों का वर्गवार विवरण निर्धारित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लिए सर्वाधिक 315 पद आरक्षित हैं।


इसके अलावा अनारक्षित श्रेणी के लिए 26, अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव) के लिए 26 और अनुसूचित जाति (अजा) वर्ग के लिए 08 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 02 नवंबर 2026 से कार्यालयीन दिवस और समय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 की शाम 05रू00 बजे तक तय की गई है।

अभ्यर्थी अपना आवेदन सीधे कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा या अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालयोंकृसुकमा, दोरनापाल, कोण्टा, जगरगुण्डा और मरईगुड़ाकृमें जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पंजीकृत भारतीय डाक द्वारा भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कम्पोजिट भवन, कुम्हाररास सुकमा (पिन नं. 494111) के पते पर आवेदन भेजा जा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवेदन पत्र का विहित प्रारूप, शारीरिक मापदण्ड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश सुकमा जिले के समस्त थानों, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किए गए हैं। साथ ही, विस्तृत नियम एवं अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस और एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइटों  cgpolice.gov.in, sukma.cgpolice.gov.in अथवा www.sukma.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed