बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को रेगुलर नौकरी पाने का मौका मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई स्थित IBPS मुख्यालय में की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता?

सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या IT में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए.


इसके अलावा, एडवांस्ड MS Excel की जानकारी और MIS रिपोर्टिंग या डेटा से जुड़े काम में दो साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या IT में BCA, BSc अथवा संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. इस पद के लिए कम से कम दो साल का कार्य एक्सपीरियंस भी मांगा गया है.

एज लिमिट और आवेदन फीस

आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 33 साल होनी चाहिए. वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए एज लिमिट 23 से 30 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट मिलेगी. सभी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये फीस देनी होगी. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए सालाना CTC लगभग 14.09 लाख रुपये निर्धारित है. वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 10.57 लाख रुपये सालाना CTC मिलेगा.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन फॉर्म की जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित है.

IBPS भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से जुड़ी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • 250 रुपये आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed