NEET SS 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर सुपर स्पेशियलिटी (NEET-SS) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसी के साथ रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है. कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर 18 नवंबर तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

यह एंट्रेंस टेस्ट डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) और डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DrNB) सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के लिए सिंगल क्वालिफाइंग और रैंकिंग परीक्षा है. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, एनबीईएमएस (NBEMS) 11 और 12 दिसंबर को देश भर के एग्जाम सेंटर्स पर NEET-SS 2026 परीक्षा कराएगा.


एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो अप्लाई करने से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ लें. इसमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से लेकर एप्लीकेशन फीस, एग्जाम पैटर्न और दूसरे जरूरी निर्देशों के बारे में डिटेल्स हैं.

नोट कर लें ये डेट्स

  • इंफॉर्मेशन बुलेटिन रिलीज: 29 अक्तूबर 2026
  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 29 अक्तूबर 2026
  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 18 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)
  • परीक्षा की तारीखें: 11 और 12 दिसंबर 2026

कैसे करें NEET-SS के लिए अप्लाई?

  • सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • फिर NEET-SS 2026 सेक्शन खोलें और एप्लीकेशन लिंक एक्सेस करें.
  • उसके बाद जरूरी डिटेल्स के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फिर इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए निर्देशों के अनुसार एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें.
  • डिटेल्स देखें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें.
  • अब सबमिट किए गए फॉर्म और पेमेंट रसीद की एक कॉपी सेव करके रख लें.

NEET SS 2026: एलिजिबिलिटी और एप्लीकेशन डिटेल्स कहां चेक करें?

एनबीईएमएस (NBEMS) ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वो एलिजिबिलिटी, फीस स्ट्रक्चर और एग्जामिनेशन स्कीम के बारे में डिटेल्स के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद इंफॉर्मेशन बुलेटिन देखें. एप्लीकेशन जमा करने, फेल हुए ट्रांज़ैक्शन रिफंड या पेमेंट गेटवे की दिक्कतों से जुड़े सवालों के लिए कैंडिडेट NBEMS कैंडिडेट केयर सपोर्ट से +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं. वो अपने एप्लीकेंट अकाउंट में लॉग इन करने के बाद मौजूद हेल्पडेस्क पोर्टल के जरिए भी अपने सवाल पूछ सकते हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *