कोण्डागांव/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद से स्टॉफ नर्स के स्वीकृत एवं रिक्त पदों तथा नवीन स्वीकृत फार्मासिस्ट एवं डायटिशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पदों पर वॉक-इन आवेदन के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

भर्ती से संबंधित रिक्त पदों की संख्या, वेतनमान, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम एवं शर्तें तथा समय-सारणी की विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर, जिला कोण्डागांव एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोण्डागांव के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://kondagaon.gov.in/ पर उपलब्ध है।


इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ नवीन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना आर.एन.टी. अस्पताल, डीएनके कॉलोनी, कोण्डागांव में निर्धारित तिथि को प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होकर वॉक-इन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। स्टॉफ नर्स के पद हेतु 20 नवम्बर 2026 तथा फार्मासिस्ट एवं डायटिशियन के पद हेतु 21 नवम्बर 2026 को आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *