


वैसे तो अभी तक कई लोगों ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए कई तरह के खुलासे किये हैं. इनमें से ज्यादातर का कहना है कि भविष्य में विश्व युद्ध की वजह से इंसानों का नामो-निशान मिट जाएगा. लेकिन अब एक शख्स ने 172 साल बाद की दुनिया से आने का दावा करते हुए कहा कि भविष्य में समुद्र से ऐसे जीव निकलेंगे, जिसकी आज कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.
क्या भविष्य में समुद्र की गहराइयों से ऐसे जीव निकलेंगे जिन्हें आज हम सिर्फ बच्चों की कहानियों या फिल्मों में देखते हैं? एक शख्स ने खुद को 172 साल बाद यानी 2198 ईस्वी का टाइम ट्रैवलर बताते हुए ठीक यही दावा किया है. टिकटॉक यूजर @timetravelexplorer के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस व्यक्ति का कहना है कि 2044 में इंसान समुद्र की अब तक अज्ञात गहराइयों में उतरेंगे. इसके तीन साल बाद यानी 2047 में एक ऐसा जीव मिलेगा जो आज सिर्फ मिथ (किंवदंती) समझा जाता है. 2054 तक इस प्रजाति के कई नमूने मिलेंगे और उसी साल इंसान इन्हें मार डालेंगे.

टाइम ट्रैवलर के बड़े-बड़े दावे
टाइम ट्रैवलर ने भविष्य की एक पूरी टाइमलाइन शेयर की है। उसके अनुसार 2044 में इंसान समुद्र की गहराई में नई खोज करेंगे. इसके बाद 2047 में बच्चों की कहानियों वाला जीव हकीकत बनेगा और 2054 में इन जीवों की कई प्रजातियां मिलेंगी जिसे इंसान खत्म कर देगा. उसने कहा कि भविष्य में समुद्र से निकलने वाले ये जीव इंसानी इतिहास को बदल देंगे. आज की दुनिया से भविष्य पूरी तरह अलग होगी. उसका दावा है कि वह 2198 से आया है और जानबूझकर कुछ बातें बता रहा है.
सोशल मीडिया पर हंगामा
वीडियो वायरल होते ही लाखों लोग इसे देख रहे हैं. कुछ लोग इसे सच मानकर डर गए हैं तो कुछ इसे मनोरंजन की कोशिश बता रहे हैं. कमेंट्स में यूजर्स ने लिखा:“समय और स्थान का नियम बदल दिया, अब यह नहीं होगा”. वहीं एक कमेंट किया- “सरकार को क्यों नहीं बताया? सिर्फ टिकटॉक पर क्यों?” कई ने लिखा कि ये ध्यान खींचने के लिए कुछ भी कह सकता है. कई यूजर्स इसे मजाकिया मान रहे हैं लेकिन वीडियो पर 1300 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
वैज्ञानिक नजरिया
वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र की गहराइयों में अभी भी 80% से ज्यादा हिस्सा अनछुआ है. हर साल नई प्रजातियां मिल रही हैं. लेकिन 300 साल पुरानी आत्मा या बच्चों की कहानी वाला कोई विशाल जीव मिलने की संभावना बहुत कम बताई जा रही है. समुद्र की गहराई में दबाव, अंधेरा और ठंड के कारण जीवों का आकार छोटा रहता है.
हालांकि कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि भविष्य में गहरे समुद्र की बेहतर टेक्नोलॉजी से नई खोजें जरूर होंगी. टाइम ट्रैवलर दावे का यह पहला मामला नहीं है. पहले भी कई लोगों ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है. ज्यादातर का कहना होता है कि भविष्य में विश्व युद्ध होगा या इंसान खत्म हो जाएंगे. लेकिन यह नया दावा समुद्र पर केंद्रित है, जो इसे अलग बनाता है.
