भिलाई [न्यूज़ टी 20] हमारे देश में बहुत सारी ऐसी फिल्में बनती हैं जो सीधे जाकर दर्शकों के दिलों में बस जाती है वहीं कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जिनके कुछ सीन देखकर दर्शक भड़क जाते हैं। कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में बनी हैं जिनके कुछ सीन्स ने बहुत बवाल किया। इनके कुछ सीन की वजह से फिल्मों को बैन करने की मांग तक उठी हैं।

हालांकि इसके बाद भी कुछ फिल्में सुपरहिट रहीं तो वहीं कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं। तो चलिए बताते हैं आपको उन फिल्मों के बारे में जिनके कुछ सीन्स को लेकर हुए हैं बड़े विवाद। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहिद कपूर की फिल्में तक शामिल हैं।


द डर्टी पिक्चर –

सिल्क स्मिता पर बनी फिल्म द डर्टी पिक्चर थी जिसमे विद्या बालन लीड रोल में थीं। इस फिल्म में विद्या द्वारा कई बोल्ड सीन फिल्माए गए थे जो लोगों को पसंद नहीं आए। फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर ट्रेलर और रिलीज के बाद भी काफी हंगामा हुआ। इतना ही नहीं सिल्क स्मिता के भाई ने भी मेकर्स को नोटिस भेजा था फिल्म में उनकी बहन को इतना सेक्सुअल दिखाने के लिए। वैसे फिल्म को लेकर हुए इतने विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

कबीर सिंह –

कबीर सिंह में शाहिद कपूर, कबीर का किरदार निभा रहे थे। कबीर का किरदार ही कई लोगों को काफी वायलेंट लगा था। वहीं एक सीन में जब गुस्से में शाहिद, कियारा को थप्पड़ मारते हैं तो उस सीन को लेकर काफी विवाद हुआ। वैसे तो फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद हुए, लेकिन इस सीन ने ऑडियंस को सबसे ज्यादा शॉक किया।

बूम –

कैटरीना कैफ की फिल्म बूम को कई लोगों ने नहीं देखा होगा क्योंकि इस फिल्म के जरिए कैटरीना ने डेब्यू किया था और ये फिल्म ज्यादा चली नहीं थी। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर के साथ कैटरीना कैफ के कई बोल्ड सीन थे जिनको लेकर खूब विवाद हुआ था और इसके बाद मेकर्स को वो सीन डिलीट करने पड़े।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed