'बहुत बुरा आदमी है…', Jacqueline Fernandez के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो वायरल

मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) बीते दिन शनिवार को मुंबई में चल रहे एक इवेंट में पहुंची थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है. इस वायरल वीडियो में अभिनेत्री के बॉडीगार्ड ने ऐसी हरकत की है, जिसके बाद से लोग काफी नराज हो गए है. इतना ही नहीं बॉडीगार्ड के इस रवैये पर सवाल भी उठा रहे हैं. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने ऐसा क्या कर दिया है, जिससे लोग भड़क उठे हैं.

जैकलिन फर्नांडीस के बॉडीगार्ड का वीडियो हुआ वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैकलिन अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराने की कोशिश कर रही थी, तभी एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड उन्हें फोटो खिंचवाने से रोकता हुआ नजर आ रहा है. बॉडीगार्ड ने जैकलिन की कलाई पकड़कर रोक रहा था.

हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो क्लिक कराई. हालांकि, जैकलिन के बॉडीगार्ड की इस हरकत पर फैंस काफी नाराज हुए हैं और बॉडीगार्ड के बारे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.

 

‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी जैकलिन फर्नांडीस

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बुरा आदमी है.ये बॉडीगार्ड उनकी (एक्ट्रेस) की इज्जत नहीं करता है. बहुत से लोगों को ऐसे लोग पसंद बिल्कुल नहीं आते है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रोटेक्टिव करना सही बात है, लेकिन बॉडीगार्ड को टच करने का अधिकार किसने दिया.

वो जैकलीन को…बिना टच किए प्रोटेक्ट कर सकता है. बता दें कि सेलिब्रिटी के बॉडीगार्ड्स अक्सर सोशल मीडिया किसी न किसी वजह से वायरल होते रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो पर अभिनेत्री जैकलिन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं जैकलिन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी में नजर आएंगी. यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *