


Euphoria Movie: अगर आपने सारा अर्जुन की फिल्में देखी हैं, तो 2026 में रिलीज हुई फिल्म Euphoria जरूर देखी होगी. यह तेलुगु सोशल-थ्रिलर फिल्म है, जो कॉलेज में जाने वाले युवाओं के डार्क सीक्रेट्स पर बनी है. दरअसल, हॉलीवुड और टॉलीवुड 2 जगह Euphoria नाम से फिल्म और सीरीज बनाई गई हैं. लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं. तो आपको बता दें कि हॉलीवुड में Euphoria नाम की सीरीज है. वहीं टॉलीवुड में यह तेलुगु सोशल ड्रामा फिल्म है.
हॉलीवुड वाली Euphoria सीरीज में बोल्ड कंटेंट, ड्रग्स और टीनएज लाइफ की समस्याओं के बारे में दिखाया गया है. इसके 3 सीजन्स हैं, जो सबसे पहले 2019 में आई थी. इस सीरीज को 8.1 IMDb रेटिंग मिली है. इस सीरीज में जेंडाया, मौड अपाटो, एंगस क्लाउड, एरिक डेन, एलेक्सा डेमी, जैकब एलोर्डी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.

इस तेलुगु सोशल-थ्रिलर फिल्म में सारा अर्जुन मुख्य भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर और पोस्टर्स में उनका बिल्कुल बागी अंदाज देखने को मिल रहा है. उनके सभी किरदारों में ये किरदार सबसे बोल्ड कहलाएगा. इस फिल्म में सारा के साथ सीनियर एक्टर भूमिका चावला भी नजर आई, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरी फिल्म का माहौल बदल दिया.
इस फिल्म का म्यूजिक मणिशर्मा (Mani Sharma) ने तैयार किया है, जो फिल्म के थ्रिलर और सीरियस टोन को और ज्यादा खतरनाक बनाता है. वहीं अगर इसकी कहानी की बात करें तो यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि आज के युवाओं की सोशल मीडिया लाइफ, मानसिक तनाव और उसके पीछे छिपे अपराधों पर एक करारा प्रहार करती है.
इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है. बल्कि 2022 में हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई एक खौफनाक सच्ची घटना से प्रेरित है. सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली छात्रा जब पार्टी में जाती है, तो उसका यौन उत्पीड़न किया जाता है. कोर्ट-कचहरी में न्याय के लिए लड़ना फिल्म की कहानी को रोचकता देता है.
