फ्रांस से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा. एक पति ने अपनी ही पत्नी को 7 साल तक लगातार यौन शोषण का शिकार बनाए रखा. ना सिर्फ खुद रेप किया बल्कि उसे सैकड़ों दूसरे मर्दों के साथ सोने पर भी मजबूर किया. इस दौरान महिला को इतनी क्रूर यातनाएं दी गईं कि उसकी जिंदगी नर्क बन गई.

कौन है आरोपी?

आरपी गुइलॉमे बुकी (51 वर्ष) एक बैंक मैनेजर है. उसकी पत्नी लएटीटीया आर (42 वर्ष) है. दोनों के बीच 7 साल तक यह सिलसिला चला. कोर्ट में सामने आए खुलासे के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी को पैसे के लालच में वेश्यावृत्ति पर लगा दिया था. महिला को 500 से भी ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध बनाने पड़ें. आरोपी खुद इस पूरे धंधे को मैनेज करता था. वह क्लाइंट्स से पैसे लेता और अपनी पत्नी को उनके पास भेजता था. महिला विरोध करती तो मारपीट, रेप और और भी भयानक यातनाएं दी जातीं।


क्रूर यातनाएं

पति खुद महिला का रेप करता था. उसे अपना पेशाब पिलाता था.पब्लिक टॉयलेट साफ करवाता और चटवाता था. 10 दिन उससे धंधा करवाया जाता और सिर्फ एक दिन पूरा सोने देता था. महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी. पीड़िता की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह सामान्य जीवन जीने लायक नहीं रह गई थी. लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार पुलिस के पास पहुंची.

कोर्ट का फैसला

दक्षिण फ्रांस के Digne-les-Bains क्रिमिनल कोर्ट में मुकदमा चला. महिला ने साहस दिखाते हुए बंद कमरे की सुनवाई से इनकार कर दिया और खुलकर अपना बयान दिया. कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया और लंबी सजा सुनाई. महिला ने कोर्ट में बताया कि वह इन 7 सालों में कई मौत मर चुकी थी. वह कई बार भागने की कोशिश कर चुकी थी लेकिन पति की मार और धमकियों के कारण नहीं भाग पाई.

सोशल मीडिया पर सनसनी
इस केस की खबर सामने आने के बाद फ्रांस समेत पूरी दुनिया में आक्रोश फैल गया है. लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कई महिलाएं अपनी समान कहानियां शेयर कर रही हैं. पति जैसे शैतान इंसान को दी गई सजा को लोग कम बताते हुए और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *