कोण्डागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बोरगांव पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। वहीं ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भेजा गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर यातायात भी प्रभावित हुआ।


पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *