बिलासपुर में विषैले जीव के काटने की आशंका के चलते एक ही परिवार की दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना सीपत थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। दोनों बच्चियां रात में जमीन पर सो रही थीं। अचानक पेट दर्द और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय नीशू की पहले ही मौत हो गई थी।

वहीं गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती 6 वर्षीय तेजस्वनी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों के शरीर पर विषैले जीव के काटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और आसपास की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *