



जगदलपुर। शहर से सटे नियानार गांव में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक की चपेट में आई बाइक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक नियानार क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

मृतकों की पहचान नहीं हुई
फिलहाल मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक से भी पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल नियानार में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राहगीरों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया।
