CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार CTET 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा.

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि परीक्षा केंद्र की पूरी डिटेल एडमिट कार्ड में मिलेगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो CTET से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें.


12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

CBSE की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी. उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख से संबंधित जानकारी परीक्षा से करीब 15 दिन पहले CTET पोर्टल पर जारी की जाएगी.

परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए मिलेगी. बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवार परीक्षा से दो दिन पहले CTET पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसमें परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी डिटेल दिए जाएंगे.

Paper 1 और Paper 2 में अंतर

CTET में दो पेपर होते हैं. Paper 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के टीचर पदों के लिए एलिजिबल माने जाते हैं. वहीं Paper 2 सफल अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन का अवसर देता है.

इन स्कूलों में नौकरी का मौका

CTET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूल समेत अलग-अलग संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.CBSE आमतौर पर CTET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करता है. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ जरूरी अपडेट पर भी नजर रखनी चाहिए. आवेदन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से CTET की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई अहम सूचना छूट न जाए.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *