बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक, महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

हादसे में अनुसुइया बाई (40 वर्ष) पति ज्योति राम मसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लेन्द्री बाई (42 वर्ष) पति जगन्नाथ पिस्दा और रामेश्वरी सहारे (35 वर्ष) पति दिलबर सहारे गंभीर रूप से घायल हुई हैं।


दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए दल्लीराजहरा स्थित ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *