कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसवानी टोल नाका के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी कोयला लोड हाइवा से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए चांपा लाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *