



BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए 2,482 पदों पर लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की भर्ती से जुड़ी जानकारी साझा की है. ऐसे में देश भर के अभ्यर्थियों को बड़ा मौका दिया जा रहा है.
खास बात ये है कि एलबीओ की कोई अस्थायी या कॉन्ट्रैक्ट वाली नौकरी नहीं, बल्कि सीधे रेगुलर पोस्ट की भर्ती है. अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री और बैंक ऑफिसर के रूप में 1 साल का अनुभव है, तो ये मौका अपने हाथ से बिल्कुल मत जाने दीजिए. आइए बैंक ऑफ बड़ौदा के लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल जानते हैं.

कब तक आवेदन करने का मौका?
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल्स-I (JMG/S-I) में 2,482 लोकल बैंक ऑफिसर पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीओबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर आवेदन की शुरुआत 18 अगस्त 2026 से हो चुकी है. जबकि, 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 7 सितंबर 2026 है.
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदक को स राज्य की स्थानीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए. लोकल भाषा की समझ रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में अधिकारी के तौर पर काम भी किया हो. एक साल तक का अनुभव होना जरूरी है.
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल तक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 तक की जाएगी. आराक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर करियर का सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद ‘Current Opportunities’ पर क्लिक कर लें.
- इसके बाद लेटेस्ट नोटिफिकेशन में ‘Local Bank Officer 2026’ भर्ती लिंक शो होगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें.
- लॉगिन करने के बाद मांगे जा रहे दस्तावेजों को सबमिट करें.
- इसके बाद आवेदन शुल्क को जमा करें और फिर फॉर्म सबमिट कर दें.
- कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल कर सेव कर ले.
बैंक ऑफ बड़ौदा के एलबीओ भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा. इस एग्जाम में पास होने के बाद उम्मीदवार को ग्रुप डिस्कशन (GD) या इंटरव्यू में शामिल होना होगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें चयनित उम्मीदवार अपना नाम देख सकेंगे.
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए सीबीटी एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा. कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे जो 1-1 अंक यानी कुल 120 अंकों के सवाल होंगे. हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे. जवाब न देने पर नेगेटिव मार्किंग अप्लाई नहीं होगी, कोई भी अंक नहीं मिल सकेगा.
