टाइम ट्रेवल की थ्योरी को लेकर दुनिया भर में लगातार बहस होती रहती है. कुछ लोग इसे असंभव मानते हैं तो कुछ सबूत पेश करते हैं. अब 109 साल पुरानी एक तस्वीर ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है. 1917 में कनाडा में ली गई ‘लास्ट पिकनिक’ नाम की तस्वीर में एक ऐसा शख्स दिख रहा है जो उस जमाने में बिल्कुल फिट नहीं बैठता.

इस तस्वीर में एक पहाड़ी पर परिवार और दोस्तों का समूह पिकनिक मना रहा है. महिलाएं लंबी स्कर्ट और ब्लाउज पहने हैं, पुरुष सूट, जैकेट और बोलेर हैट में हैं. बच्चे भी उस दौर के कपड़ों में हैं. लेकिन इनके ठीक बीच में एक युवक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने खड़ा है.


उसके बाल बिखरे हुए हैं और पूरा लुक 20वीं सदी के आधुनिक इंसान जैसा है. लोग उसे ‘सर्फर ड्यूड’ का नाम दे रहे हैं. तस्वीर में हैरानी वाली बात यह है कि बाकी लोग भी उसे अजीब नजर से देख रहे हैं. एक पुरुष उसे घूर रहा है जबकि एक महिला उसकी तरफ उंगली उठाकर इशारा कर रही है. ऐसा लगता है जैसे वे भी उसकी मौजूदगी पर हैरान हैं.

शुरू हो गई बहस

यह तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. हजारों लोग कमेंट करके अपनी राय दे रहे हैं. कुछ कह रहे हैं कि यह साफ सबूत है कि समय यात्रा संभव है. कोई कह रहा है कि शायद वह व्यक्ति भविष्य से आया होगा. वहीं कुछ लोग इसे फोटोशॉप या एडिटिंग का नतीजा बता रहे हैं. फोटोग्राफी के इतिहास के जानकार बताते हैं कि 1917 में टी-शर्ट और शॉर्ट्स जैसे कपड़े आम नहीं थे. खासकर पिकनिक जैसी औपचारिक सभा में तो बिल्कुल नहीं. उस समय पुरुष आमतौर पर फॉर्मल कपड़े ही पहनते थे.

शुरू हुई रिसर्च

रिसर्चर और इतिहासकार इस तस्वीर का विश्लेषण कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि हो सकता है कोई व्यक्ति उस समय के ट्रेंड से अलग कपड़े पहनकर आया हो, लेकिन पूरा लुक 21वीं सदी जैसा होने के कारण संदेह होता है. यह पहली बार नहीं है जब पुरानी तस्वीरों में आधुनिक चीजें दिखाई देने का दावा किया गया हो. पहले भी कई तस्वीरों में मोबाइल फोन जैसी चीजें या आधुनिक हेयरस्टाइल वाले लोग दिखने का मामला सामने आ चुका है.

‘लास्ट पिकनिक’ तस्वीर को लेकर अब और गहन जांच हो रही है. अगर यह असली है तो यह टाइम ट्रैवल की थ्योरी को मजबूत सबूत दे सकती है. कनाडा के स्थानीय इतिहासकार इस तस्वीर की असलियत जानने की कोशिश कर रहे हैं. तस्वीर कहां ली गई थी, कौन से लोग थे और इस शख्स की पहचान क्या है– इन सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed