भिलाई [न्यूज़ टी 20] उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेस और बेबाक बयानों के लिए मशहूर है. लेकिन इन दिनों वह एक विडियो के कारण छाई हुई हैं. दावा किया जा रहा हैं कि उर्फी एक एडल्ट फिल्म की शूटिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया.

कंटेंट निर्माता रोहित गुप्ता द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में उर्फी को एक ऑफिस में दिखाया गया है जहां वह एक फिल्म के लिए एक निर्देशक से मिलने आई थी विडियो में बारे में बताया जा रहा हैं कि रणबीर कपूर को इस फिल्म में विलेन के रूप में लिया गया है, जिससे उर्फी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं.


लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि हीरो की भूमिका के लिए उन्होंने एक विदेशी एक्टर को लिया है और बॉलीवुड के मशहूर कम्पोजर बादशाह इस फिल्म के लिए म्यूजिक तैयार करेंगे. उर्फी डायरेक्टर से जब मेल एक्टर के विदेशी होने के बारे में पूछती है, तो डायरेक्टर बताया जाता है

कि वह एक्टर युगांडा से है. इस सब के बाद डायरेक्टर उर्फी को एक्टर के साथ ऑडिशन के लिए बुलाता है और उसे एक्टिंग के लिए बेहद अजीबोगरीब डायलोग देता हैं. इतना कुछ होने के तुरंत बाद एक पुलिस ऑफिसर ऑफिस में आता है और एक एडल्ट फिल्म की शूटिंग के लिए वहां मौजूद तीनों लोगों की पिटाई शुरू कर देता है. 

जिसके बाद डायरेक्टर सारा दोष उर्फी पर डाल देते हैं. जिसके बाद हैरान और नाराज उर्फी अपने मैनेजर को कॉल करती है और उसे इस तरह के ऑडिशन को शेड्यूल करने के लिए खूब खरा-खोटी सुनाती हैं.

इतना सब होने के बाद खुलासा होता हैं कि ये विडियो नकली हैं और ये उर्फी के साथ सिर्फ मजाक के लिए किया गया था. उर्फी के विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed